Sunday, October 25, 2026
Home Latest नेहरू युवा केंद्र गुरदासपुर द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का किया गया...

नेहरू युवा केंद्र गुरदासपुर द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का किया गया आयोजन

गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नेहरू युवा केंद्र गुरदासपुर, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 23 दिसंबर, 2024 को पंडित मोहन लाल एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन में जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा. कर्मजीत सिंह, एस.डी.एम गुरदासपुर शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रतियोगियों ने 2047 तक भारत देश को विश्व गुरु बनाने के पांच प्रण को मुख्य रखते हुए सात प्रकार की गतिविधियों का प्रदर्शन किया, जिनमें विज्ञान मेला (समूह और एकल प्रतिभाग), भाषण प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता, मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता और लोक नृत्य प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में आयोजित किए गए भाषण और कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रतियोगियों ने भारत देश को और उन्नत एवं विश्व गुरु बनाने के रास्ते पर चलने के लिए अपने विचार पेश किए। इसके साथ ही पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों को ड्राइंग के माध्यम से भारत को विश्व गुरु बनाने की अपनी कला प्रस्तुत की। इसके अलावा लोक नृत्य गिद्दा, भंगड़ा तथा सम्मी आदि की टीमों ने अपने जोश से कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों और दर्शकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया।

Advertisements

कार्यक्रम में विजेता रहने वाले प्रतियोगियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने युवाओं को संघर्ष से न घबराने तथा अपनी युवा शक्ति को सही दिशा में लगाने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के प्रिंसिपल डा. नीरू शर्मा जी द्वारा आए हुए मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि नेहरू युवा केंद्र गुरदासपुर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करके युवाओं की प्रतिभा को एक मंच प्रदान करता है, जिससे प्रतिभाशाली युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन सुचारू ढंग से कराने में नेहरू युवा केंद्र गुरदासपुर और कॉलेज के स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में नेहरू युवा केंद्र गुरदासपुर के जिला युवा अधिकारी मैडम संदीप कौर द्वारा आए हुए मेहमानों और कॉलेज के प्रिंसिपल डा. नीरू शर्मा जी और समस्त स्टाफ का धन्यवाद किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here