Saturday, October 24, 2026
Home Latest केंद्र की भाजपा सरकार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की स्मृति में बनाएगी...

केंद्र की भाजपा सरकार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की स्मृति में बनाएगी स्मारक और समाधि

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करती है। हम सब पंजाबासियों को उन पर हमेशा मान रहेगा और उन्होंने ना केवल देश का विश्व में सम्मान बढ़ाया बल्कि पंजाब का नाम भी ऊँचा किया। उनका देश के आर्थिक विकास में योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश को कठिन आर्थिक स्थिति से निकालने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय जनता पार्टी उनके द्वारा किए गए कार्यों और देश के आर्थिक प्रगति में दिए गए योगदान का सम्मान करती है, यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन का जो की चंडीगढ़ में प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी व प्रदेश प्रवक्ता चेतन मोहन जोशी के साथ पत्रकार वार्ता संबोधित कर रहे थे ।

Advertisements

सरीन ने बताया कि बीते कल केंद्रीय कैबिनेट में स. मनमोहन सिंह जी की याद में एक स्मारक व समाधि स्थल निर्माण करने का निर्णय लिया। पंजाब भाजपा इसका स्वागत करती है। गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने इस संबंध में सारी जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्कार्जुन खड़गे जी को कल ही दे दी थी । अब जमीन को अधिग्रहण, ट्रस्ट बनाने और जमीन को ट्रस्ट के नाम ट्रांसफर  करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने का निर्णय लिया गया है हमारी कोशिश होगी कि स. मनमोहन सिंह जी स्मारक जल्द से जल्द बनकर तैयार हो जाए। परंतु बड़े दुख की बात है कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर भी राजनीति कर रही है। डॉक्टर मनमोहन सिंह नेहरू गांधी परिवार के बाहर के काँग्रेस पहले ऐसे प्रधानमंत्री रहे जिन्होंने 10 साल पूरे किए। उनके जीवन काल में काँग्रेस ने कभी उनका सम्मान नहीं किया और अब उनके नाम पर राजनीति कर रही जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हम कांग्रेस से आग्रह करते हैं कि शोक के समय राजनीति से से बचना चाहिए। कांग्रेस ने कभी नेहरू गांधी परिवार के बाहर अपने नेताओं के बारे में कभी नहीं सोचा। काँग्रेस के बड़े नेताओ श्री मदन मोहन मालवीय, नरसिम्हा राव एव प्रणब मुखर्जी जी को अगर भारत रत्न देने का काम किया तो वह भारतीय जनता पार्टी ने किया। सरदार पटेल जी  की सबसे ऊंची मूर्ति का निर्माण किया?

प्रधानमंत्री संग्रहालय बनाकर सबको सम्मान दिया । पी वी  नरसिम्हा राव जीके साथ जो कुछ हुआ। वो कौन भूल सकता है?  फिर भी हमारी सभी से प्राथना है की इस दुख कि गड़ी  मे  सरदार मनमोहन सिंह जी के समाक्र को लेकर किसी वी तरह के राजनीति नहीं कि जानी चाहिए, आखिर में सरीन ने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here