
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी की तरफ से पार्टी के शिक्षा विंग के पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। जिसके तहत सेवानिवृत्त लेक्चरर कृष्ण गोपाल शर्मा को होशियारपुर का जिला इंचार्ज लगाया गया है। उनकी नियुक्ति पर विधायक ब्रमशंकर जिम्पा ने कृष्ण गोपाल को बधाई दी और पार्टी द्वारा सौंपी गई सेवाओं को पूरी निष्ठा से निभाने की बात कही।

इस अवसर पर कृष्ण गोपाल ने कहा कि विधायक जिम्पा के मार्गदर्शन में पार्टी की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमांड का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पितांबर शर्मा, पवन शर्मा व अश्वनी शर्मा छोटा भी मौजूद थे।











