Sunday, October 25, 2026
Home Education एन.आर.आई. संजीव ने सरकारी स्कूल राजपुर गहोत को भेंट की सहायता राशि

एन.आर.आई. संजीव ने सरकारी स्कूल राजपुर गहोत को भेंट की सहायता राशि

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। गांव लोधीचक्क के संबंधित प्रवासी पंजाबी संजीव कुमार ने सरकारी हाई स्कूल राजपुर गहोत में लोहड़ी के शुभ अवसर पर स्कूल को सहायता राशी भेंट की।

Advertisements

स्कूल इंचार्ज नीलम कुमारी के नेतृत्व में करवाए गए एक समागम दौरान स्कूल को सहायता राशी भेंट करते हुए 21 साल बाद अपने वतन पहुंचे संजीव कुमार ने जहां विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। वहीं, स्कूल से जुड़ी अपनी यादों को भी सांझा किया।

इस मौके पर विद्यार्थियों ने लोहड़ी के साथ संबंधित गीत भी पेश किए। इस अवसर पर पिंकी रानी, वरिंदर नरिंदरा, गुरिंदर कौर, गुरबीर कौर, मनदीप कौर, तरनजीत कौर, मनिंदर कौर, राजदीप कौर, गुरप्रीत कौर, सुखबीर सिंह, जसपिंदर सिंह, प्रदीप सिंह इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here