Sunday, October 25, 2026
Home Education एसएवी जैन स्कूल की आंशिक सैनी 95.83% अंक लेकर आठवीं की परीक्षा...

एसएवी जैन स्कूल की आंशिक सैनी 95.83% अंक लेकर आठवीं की परीक्षा में रही प्रथम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल का पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित आठवीं के परिणाम में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।

Advertisements

स्कूल डीन श्रीमती सुनीता दुग्गल जी और प्रिंसिपल श्रीमती मनु वालिया जी ने बताया कि बोर्ड द्वारा घोषित किए गए नतीजों में हमारे स्कूल की छात्रा अंशिका सैनी 95.83 % लेकर प्रथम, यासिन पाल 95.5% लेकर दूसरे स्थान पर और तनीषा 95.16 % अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही।

4 छात्रों ने 95% से ऊपर, 17छात्रों ने 90% से ऊपर और 21 छात्रों ने 85% से ऊपर अंक प्राप्त कर स्कूल का तथा अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। स्कूल प्रधान जीवन जैन, सेक्रेटरी मानिक जैन व कैशियर साहिल जैन ने अपने भेजे गए संदेश में बच्चों को कहा कि आप सब बधाई के हकदार हो आगे भी भविष्य में आप इतनी मेहनत से पढ़ो अच्छे अंक प्राप्त करके अपना और स्कूल का तथा अभिभावकों का नाम रोशन करो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here