Monday, October 26, 2026
Home Education सेंट जोसेफ के श्रेयस कुमार ने स्टेट स्कूल गेम्स में जीता रजत

सेंट जोसेफ के श्रेयस कुमार ने स्टेट स्कूल गेम्स में जीता रजत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे 69वें पंजाब स्कूल गेम्स 2025-26 में  सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी कॉन्वेंट स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्र श्रेयस कुमार ने होशियारपुर की तरफ से कोच अभिषेक ठाकुर और संदीप कौर के नेतृत्व में जालंधर के खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भाग लिया। जिला स्कूल गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता इस खिलाड़ी ने अंडर 17 भार वर्ग + 78 में रजत पदक जीतकर होशियारपुर जिले का नाम रोशन किया।

Advertisements

जिला ताइक्वांडो संयोजक अजय कुमार ने बताया कि श्रेयस होशियारपुर का एकमात्र खिलाड़ी था जिसने अंडर-17 और अंडर-19 टीमों में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा, जिला खेल समन्वयक जगजीत सिंह और स्कूल प्रिंसिपल सिस्टर सुधा, मारिया पीटर ने खिलाड़ी को इस सफलता के लिए सम्मानित किया और भविष्य में जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here