Tuesday, October 27, 2026
Home Latest पंजाब सरकार राज्य में खेल सभ्याचार प्रफुल्लित करने के लिए लगातार यत्नशील:...

पंजाब सरकार राज्य में खेल सभ्याचार प्रफुल्लित करने के लिए लगातार यत्नशील: ई.टी.ओ.

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। लोक निर्माण और बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज गाँव संघे खालसा में 30वें सालाना बाबा शहीदां खेल और सांस्कृतिक मेले के तीसरे और आखिरी दिन शिरकत करते कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहाँ राज्य में खेल सभ्याचार प्रफुल्लित करने के लिए लगातार यत्नशील है, वहीं युवा पीढ़ी को हमारी अमीर विरासत के साथ जोड़ने के लिए भी प्रयास कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन दौरान कहा कि गाँवों में होने वाले यह खेल और सांस्कृतिक मेले राज्य की अमीर विरासत का हिस्सा है और राज्य सरकार सूबे की इस शानदार विरासत को कायम रखने और पंजाब को फिर रंगला पंजाब बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने ‘खेडां वतन पंजाब दीया’ के ज़रिये खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए मंच प्रदान करने के साथ-साथ खेलने के लिए सुखदाई माहौल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेल के बुनियादी ढांचो में किए सुधार से पंजाब के युवा खेल के क्षेत्र में प्राप्तियां कर रहे है। कैबिनेट मंत्री ने शारीरिक तंदरुस्ती के लिए खेल को अहम इकरार देते हुए कहा कि युवाओं को कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल न केवल हमें शारीरिक और मानसिक तौर पर तंदरुस्त रखती है, बल्कि हमारे अंदर टीम वर्क और अनुशासन जैसे गुण भी पैदा करती है। विकास पक्ष से गाँव संघे खालसा की प्रशंसा करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गाँवों को शहरों की तर्ज़ पर सुविधाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है और इस काम के लिए सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है।

Advertisements

उन्होंने लोगों को गाँवों के विकास के लिए मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को सहयोग देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गाँवों का सर्वपक्क्षीय विकास करवाने में कोई कमी बाकी नहीं रहने दी जाएगी। बिजली मंत्री ने विधायक इन्द्रजीत कौर द्वारा अपने हलके के गाँवों के विकास के लिए निभाई जा रही सक्रिय भूमिका की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बीबी मान ने गाँवों में स्वंय जा कर वहा की ज़रूरतों को देख कर विकास कार्यों के लिए प्रशंसनीय प्रयास किए है। संघे खालसा इंटरनेशनल बाबा शहीदों सोसायटी सरी बी.सी. कैनेडा संघे खालसा ओवरसीज वैलफेयर समिति संघे खालसा को प्रत्येक वर्ष यह मेला करवाने पर मुबारकबाद देते कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के मेले युवा पीढ़ी को सीध प्रदान करने में सहायक होते है। उन्होंने इस मौके विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। इससे पहले विधायक इन्द्रजीत कौर मान ने कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ.का खेल और सांस्कृतिक मेले में पहुँचने पर स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हलके के गाँवों के लोगों को सुविधाओं के पक्ष से कोई दिक्कत पेश नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलो की तरफ़ लगाने और सांस्कृति के साथ जोड़ने के लिए ऐसे मेले कारगर साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा इन मेलों के कारण प्रदेश रंगला पंजाब के तौर पर उभर रहा है और यह माहौल पैदा करने के लिए मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान बधाई के पात्र है।इस मौके पर अन्यों के इलावा सरबजीत सिंह रंधावा, सतीन्द्र सिंह संघा, सुरजीत सिंह रंधावा, प्यारा सिंह संघा, गाँव की पंचायत और ओवरसीज समिति के अधिकारी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here