Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur राजपूत सभा के पदाधिकारियों ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पर की...

राजपूत सभा के पदाधिकारियों ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पर की चर्चा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- गुरजीत सोनू। राजपूत सभा होशियारपुर द्वारा महाराणा प्रताप चौक में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भव्य समारोह के आयोजन पर चर्चा के लिए ठाकुर सरजीवन सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक महाराणा प्रताप भवन में आयोजित की गई। नववर्ष की यह पहली सभा थी जिसमें यह संकल्प लिया गया कि राजपूत बरादरी की एकजुटता, गरीब परिवारों को सहायता एवं युवावर्ग को राजपूताना इतिहास की जानकारी समय-समय पर कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से किया जाएगा।

Advertisements

इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ एवं फाउंडर मैंबर ठाकुर भाग सिंह, मुख्य सचिव कैप्टन डा. सुभाष डडवाल,  ठाकुर मीर सिंह, ठाकुर हर कृष्ण गोपाल जसवाल, ठाकुर बलराम जरयाल, ठाकुर सुदर्शन डडवाल, कैप्टन गोविंद जसवाल,ठाकुर पृथ्वीपाल सिंह, ठाकुर विक्रम पटियाल, लक्की ठाकुर, ठाकुर दिलबाग सिंह कंवर, मोंटी ठाकुर, ठाकुर मनमोहन सिंह, वरुण ठाकुर, मोहित पटियाल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here