
हैदराबाद (द स्टैलर न्यूज़)। हैदराबाद में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करके उसकी लाश के टुकड़े किए और कुकर में उबालकर फेंक दिए। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। साथ ही पूछताछ में बताया कि उसने इतनी घिनौनी वारदात क्यों अंजाम दिया? पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव के टुकड़े बरामद करके हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में गुरुमूर्ति ने बताया कि दोनों के बीच अकसर लड़ाई झगड़ा होता था। 15 जनवरी को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और विवाद में ही उसने पत्नी माधवी की हत्या कर दी थी। अगले दिन उसने लाश के टुकड़े करके उन्हें कुकर में उबाला।
हड्डियों को मूसल से पीसकर जिल्लेलागुडा चेरुवु में झील में और अन्य स्थानों पर फेंक दिया। इस बीच माधवी के घरवाले उसका पता करते हुए आ गए तो उसने उन्हें बताया कि माधवी झगड़ा करके चली गई है, लेकिन उसके घरवालों ने बताया कि वह मायके नहीं आई तो वह ससुरालियों के साथ थाने पहुंच गया और गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी, लेकिन पुलिस को शक हो गया, जिस वजह से उसकी हरकत का खुलासा हो गया।












