Friday, October 23, 2026
Home Crime स्कूल जा रहे शिक्षक की सिर में गोली मारकर ह-त्या

स्कूल जा रहे शिक्षक की सिर में गोली मारकर ह-त्या

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे एक सरकारी शिक्षक की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक शिक्षक की पहचान रामाश्रय यादव के रूप में की गई है। जानकारी मुताबक हमलावरों ने शिक्षक के सिर मर गोली मारी है।

Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शिक्षक बाइक पर स्कूल जा रहे थे। इस दौरान कुछ हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और उसपर गोलियां चला दी। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और शिक्षकों में आक्रोश है। वह पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here