
नेपाल (द स्टैलर न्यूज़)। नेपाल के गांव मौड़े कलां के 19 वर्षीय युवक की स्पेन में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मुतक की पहचान तरसेम सिंह के रूप में हुआ है। जानकारी देते तरसेम के पिता ने बताया कि उनका लडका तरसेम 4-5 माह पहले जमीन गिरवी रखकर रोजी-रोटी की तलाश में स्पेन गया था और वहां उसकी रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई।

बता दे कि तरसेम का शव 25 दिन बाद कल देश वापस लाया गया है। इस संबधी तरसेम के पिता ने शव को स्पेन से भारत लाने में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का आभार व्यक्त किया।












