Monday, October 26, 2026
Home Latest दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, AAP की करारी हार

दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, AAP की करारी हार

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की करारी हार हुई है। इस टक्कर के चुनाव में भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर राज करेंगी।  दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने के तत्काल बाद प्रवेश वर्मा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को कॉल किया। बताया जा रहा है कि शाह ने तत्काल उन्हें मिलने के लिए बुला लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा प्रवेश वर्मा को नई सरकार में बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। दिल्ली चुनाव के नतीजों पर अमित शाह की प्रतिक्रिया आई है।

Advertisements

दिल्ली चुनाव के नतीजों पर अमित शाह ने कहा कि दिल्ली के दिल में मोदी। दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के शीशमहल को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है। दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है, जो देशभर में जनता के साथ झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा। यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है।

दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है, यह अहंकार और अराजकता की हार है। यह मोदी की गारंटी और मोदी जी के विकास के विजन पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत है। इस प्रचंड जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर 1 राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here