
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। देश की सेवा करते हुए हजारीबाग निवासी कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए। परिवार को इस बात का फर्क है कि उनके बेटे ने देश के लिए बलिदान दिया। प्राप्त जानकारी मुताबक जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास मंगलवार को हुए आईईडी धमाके में सेना के एक कैप्टन समेत दो जवान शहीद हो गए। वहीं एक जवान घायल है।

शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी उर्फ पुनीत हजारीबाग के जुलू पार्क के रहने वाले थे। सैन्य अधिकारियों के अनुसार पेट्रोलिंग के दौरान आतंकियों के द्वारा बिछाई गई आईईडी में ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आकर वे घायल हो गए। घायल होने के बाद सेना के द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई। उनके शहीद होने की सूचना पर हजारीबाग में शोक की लहर है। सरदार करमजीत सिंह बक्शी की आगामी 5 अप्रैल को शादी होने वाली थी।












