पाक ने तोड़ा सीजफ़ायर, गोली लगने से रफीक घायल

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। पाकिस्तान द्वारा सीजफ़ायर का उलंघन करके की गई गोलीबारी में एक नागरिक घायल हो गया। एल.ओ.सी. के मंडेर सैक्टर में पाक ने गोलीबारी की। घायल नागरिक की पहचान मोहम्मद रफीक (52) पुत्र अल्ला दित्ता निवासी गोलाड़ मंडेर के तौर पर हुई है।

Advertisements

अधिकारियों से प्राप्त जानकारी अनुसार रफीक की जांघ पर गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। ब्लाक मैडीकल अधिकारी डा. परवेज खान ने बताया कि जैसे ही घायल को यहां लाया गया उसका उपचार शुरु कर दिया गया था तथा उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here