Thursday, October 22, 2026
Home Jammu & Kashmir बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना

बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू बेस कैंप से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीर्थयात्रियों का जत्था दोपहर 2 बजे दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और मध्य कश्मीर के बालटाल पहुंचेगा। पहले दिन बालटाल और पहलगाम से यात्रा करने वालों के लिए एक-एक हजार टोकन दिए गए। टोकन प्राप्त करने वाले यात्रियों का आज रजिस्ट्रेशन करने के लिए पहुंचे। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रियों में उत्साह इतना है कि टोकन लेने के लिए जम्मू के सरस्वती धाम में सुबह चार बजे से ही लाइनें लग गईं।

Advertisements

कुछ श्रद्धालु रात दो बजे ही पहुंच गए थे। बांगलादेश से भी चार श्रद्धालु आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर जम्मू पहुंचे हैं। सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न हो इसके लिए सुरक्षाबलों ने मार्क ड्रिल कर व्यवस्थाएं जांचीं। बीते दिनों यात्री वाहनों पर हुए आतंकी हमले के मद्देनजर यात्रा मार्ग पर सुरक्षाबलों की तैनाती को बढ़ाया गया है। इसके साथ ही ड्रोन और 365 एंगल के सीसीटीवी कैमरों से यात्री वाहनों पर नजर रखी जा रही है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हर 500 मीटर और एक किलोमीटर की दूरी पर सुरक्षा चौकियां स्थापित की गई हैं। इन पर 24 घंटे हथियारबंद जवान तैनात रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here