Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur 28 फरवरी से 10 मार्च तक करवाया जाएगा श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ...

28 फरवरी से 10 मार्च तक करवाया जाएगा श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञः अग्रवाल/मोदगिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरीटेबल सोसायटी, एकता नगर की तरफ से 28 फरवरी से 10 मार्च तक श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ एवं श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रधान रमेश अग्रवाल एवं महासचिव तरसेम मोदगिल ने बताया कि 28 फरवरी को सुबह वेद पाठियों द्वारा हवन का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक दुर्गा पाठ व हवन किया जाएगा और सायं 3 से 6 बजे तक रुद्र पाठ एवं हवन किया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने बताया कि 10 मार्च दिन सोमवार को सुबह साढे 10 से साढे 12 बजे तक संकीर्तन किया जाएगा और इस उपरांत दोपहर 1 बजे पूर्णाहुति डाली जाएगी। इसके साथ ही 3 मार्च से 9 मार्च तक श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें धीरज कृष्ण शास्त्री रोजाना सायं 4 से रात्रि 8 बजे तक कथा अमृतपान करवाएंगे। इस संबंधी सोसायटी के सदस्यों ने निमंत्रण पत्र जारी किया और नगर निवासियों से अपील की कि वह तय समयानुसार कार्यक्रम में पहुंचकर पुण्य के भागी बनें। उन्होंने बताया कि कथा उपरांत भंडारे की व्यवस्था भी की जाएगी। इस मौके पर राजीव शर्मा, शोभन सिंह, जगदीश हरजाई, हर्ष त्रिवेदी, रमेश गम्भीर, शाम सुन्दर शर्मा, नील  कमल शर्मा व अशोक कुमार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here