
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के चाणक्यपुरी में एक आईएफएस अधिकारी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जितेंद्र रावत निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चाणक्यपुरी इलाके में भारतीय विदेश सेवा आईएफएस के एक अधिकारी ने इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है और न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जानकारी मुताबिक जितेंद्र डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।












