
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव भोले नाथ सेवा समिति की ओर से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में एक शाम भोले बाबा के नाम का आयोजन श्री शक्ति मंदिर (केशो मंदिर) नई आबादी, होशियारपुर में श्रद्धापूर्वक एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

जानकारी देते हुए प्रबंधकों ने बताया कि 7 मार्च को शाम रास बिहारी शरण, होशियारपुर वाले शाम 7.30 बजे से 10 बजे तक प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे। इसी तरह 8 मार्च को साध्वी त्रिपदा भारती जी दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान होशियारपुर शाम 7.30 से प्रभु इच्छा तक शिव कथा का रसपान करेंगी। इस अवसर पर लंगर का भी आयोजन किया जा रहा है।











