प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी का केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तीसरी बार प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गई है।जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने अपनी नई टीम की घोषणा की। होशियारपुर से भाजपा जिला महामंत्री मीनू सेठी को प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मीनू सेठी के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा उपरांत केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश और भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने पदाधिकारियों समेत उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Advertisements

प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष के नाते नियुक्ति के बाद मीनू सेठी डेरा बाबा चरनशाह, बहादुरपुर में नतमस्तक हुई, इस मौके पर उनके साथ सभी भाजपाईयों ने हाज़िरी लगाई। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और उनकी नई टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि होशियारपुर भाजपा के लिए गर्व की बात है कि मीनू सेठी जैसी कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ता को अपनी काबलियत के दम पर प्रदेश में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिसे यह पूरी तन्मयता से निभाएंगे।

जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है यहां कार्यकर्ता को उसके काम के प्रति समर्पण के आधार पर बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी मिलती है।बड़े हर्ष की बात है कि पूर्व पार्षद,दो बार जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष के नाते फिर जिला भाजपा में महामंत्री के नाते मीनू सेठी ने बखूबी पार्टी के काम को आगे बढ़ाया है।प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने होशियारपुर का मान बढ़ाया है।आशा करते है कि इसी तन्मयता से वह प्रदेश में काम करेगी और होशियारपुर के कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श स्थापित करेगी। नवनियुक्त प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिला इकाई का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है।वह उसे पूरी लग्न से निभाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में मातृशक्ति  मजबूत हुई है।आज महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान मिल रहा है।उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान और कल्याण का चिंतन करने वाली भाजपा एकमात्र राजनीतिक पार्टी है।वह प्रदेश की सभी महिला कार्यकर्ताओं को एकसाथ लेकर पंजाब में भाजपा को मजबूत करने में प्रयासरत रहेगी।इस मौके पर पूर्व मेयर शिव सूद,विजय पठानिया,सुरेश भाटिया,राकेश सूद,पार्षद नरिंदर कौर,पार्षद गुरप्रीत कौर,अर्चना जैन,संतोष वशिष्ठ, सुनीता,गुरमिंदर कौर,जिन्दू सैनी,अश्वनी गैंद,संजू अरोड़ा,कमल वर्मा,महिंदरपाल सैनी,हरमेश लाल,विपुल वालिया,अजय शर्मा,जोगेश शर्मा,अंकित नैय्यर,राजकुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here