
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने 28 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी जी की शोभा यात्रा को ध्यान में रखते हुए एक दिन के लिए जिले में सभी स्लाटर हाउस व मीट की दुकानों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी होशियारपुर की ओर से इस संबंधी अनुरोध किया गया था, जिसमें कमेटी के अध्यक्ष रमन शर्मा ने बताया है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी जी की शोभा यात्रा 28 अगस्त को निकाली जा रही है, इस लिए स्लाटर हाउस व मीट की दुकाने उस दिन बंद रखी जाए।












