Saturday, October 24, 2026
Home Latest ट्रक और बस में हुई भीषण टक्कर, 8 की मौत, 13 घायल

ट्रक और बस में हुई भीषण टक्कर, 8 की मौत, 13 घायल

मध्यप्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्यप्रदेश के गांव उपनी के नज़दीक ट्रक और मिनी बस की टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे दौरान 8 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मिनी बस में सवार लोग मैहर सतना मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे और जब वह लोग गांव उपनी के नज़दीक पहुंचे तो उनकी बस की ट्रक से टक्कर हो गई।

Advertisements

टक्कर इतनी भयानक थी कि टक्कर दौरान बस में सवार 21 लोगों में से 8 की मौके पर ही मौत हो गई और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलि, ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here