
चिंतपूर्णी (द स्टैलर न्यूज़)। चिंतपूर्णी में माथा टेकनें आए तेलंगाना के श्रद्धालुओं को बाहर का खाना खाने से फूड प्वाइजनिंग होने का मामला सामने आया है। इस दौरान 32 में से 20 लोग गंभीर रूप में घायल हो गए और 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तेलंगाना से 35 श्रद्धालु चिंतपूर्णी और श्री नयना देवी मंदिर आए थे और नयनादेवी मंदिर में दर्शन करने के बाद सभी चिंतपूर्णी के लिए निकले तो रास्ते में इन लोगों ने नाश्ता किया।

जिसके बाद श्रद्धालुओं ती सेहत बिगड़ने लगी और उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां 20 लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रेफर किया गया। इस सबंधी जानकारी देते डॉ. राहुल कतना ने बताया कि कुछ श्रद्धालुओं ने अपना बनाया खाना खाया, जबकि कुछ ने बाहर से चाऊमीन व मैगी मंगवाईथी प्राथमिक उपचार के बाद 18 श्रद्धालु स्वस्थ हैं।












