Saturday, October 24, 2026
Home Crime यूट्यूबर के घर ग्रेनेड फेंकने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी...

यूट्यूबर के घर ग्रेनेड फेंकने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। यूट्यूबर नवदीप संधू उर्फ ​​रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी हार्दिक कंबोज ने पुलिस पर गोली चला दी जिसके बाद जवाबी फायर में हार्दिक के बाएं पैर में गोली लगी और उसको गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से हथियार व गोलियां बरामद की है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार बदमाश हार्दिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा है तथा वे यमुनानगर के शादीपुर गांव का रहने वाला है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि कंबोज को “ग्रेनेड” फेंकने के लिए 25,000 रुपये दिए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here