Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh डेयरी और खाद्य उत्पादों में मिलावटखोरी रोकने के लिए विजिलेंस ब्यूरो द्वारा...

डेयरी और खाद्य उत्पादों में मिलावटखोरी रोकने के लिए विजिलेंस ब्यूरो द्वारा राज्य भर में औचक जांच

The Stellar News Logo

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। राज्य के नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने और शुद्ध वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए एक निर्णायक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मिलावटी डेयरी उत्पादों और अन्य खाद्य उत्पादों की बिक्री पर राज्य भर में स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ साझा टीमों का गठन करके आकस्मिक चेकिंग शुरू की है। स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा विभागों और विजिलेंस ब्यूरो के कर्मचारियों की साझा टीमों का गठन किया गया है, ताकि विभिन्न जिलों में संदिग्ध डेयरी और दुकानों की आकस्मिक जांच की जा सके और इससे खाद्य पदार्थों की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य खाद्य पदार्थों में मिलावट से संबंधित समस्या का समाधान करना है, जो कि प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा है। उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान जालंधर, होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर जिलों के विभिन्न संस्थानों से पनीर, खोआ, मिठाइयों और घी जैसे दूध से बने उत्पादों के नमूने एकत्रित किए गए।

Advertisements

इसकी पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सरकारी गवाहों की मौजूदगी में जांच की गई। उन्होंने आगे कहा कि पी.पी.आर. मार्केट, मिठापुर चौक, जालंधर में स्थित ‘केक एंड बेक’ दुकान की चेकिंग के दौरान कम मानक वाले खाद्य पदार्थ पाए जाने पर इसे तुरंत सील कर दिया गया। इसी प्रकार, होशियारपुर में ‘दिलबाग मिल्की स्वीट्स’ में उचित सफाई न पाए जाने पर इसे भी मौके पर ही बंद कर दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि नवांशहर की कई दुकानों की आकस्मिक जांच की गई और नमूने एकत्रित कर सील किए गए और अन्य विश्लेषण के लिए खरड़, एस.ए.एस. नगर में स्टेट फूड लैबोरेटरी भेज दिए गए। लैब रिपोर्टों के आधार पर मिलावटखोरी पाए जाने वाले संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई व्यवहार में लाई जाएगी। प्रवक्ता ने आगे बताया कि राज्य सरकार अपने नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए वचनबद्ध है। खाद्य पदार्थों में मिलावट के खतरे को रोकने के लिए उल्लंघना करने वालों के खिलाफ सख्त कदम लागू किए जाने जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here