Sunday, October 25, 2026
Home Latest एसडीएम ने विद्यार्थियों के साथ पीसीएस परीक्षा की तैयारी को लेकर बातें...

एसडीएम ने विद्यार्थियों के साथ पीसीएस परीक्षा की तैयारी को लेकर बातें साझा की

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यालय पंजाब सिविल सेवा (पी.सी.एस.) परीक्षा-2025 की तैयारी के लिए एक मुफ्त कोचिंग बैच चलाया जा रहा है, जिसमें कोचिंग लेने वाले छात्रों को विभिन्न विशेषज्ञों के साथ-साथ आई.ए.एस./पी.सी.एस. अधिकारियों के साथ मुलाकात करवाई जाती है। इसी श्रृंखला के तहत आज 2022 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी विवेक मोदी, जो मौजूदा उपमंडल मैजिस्ट्रेट, आदमपुर के पद पर तैनात हैं, ने विशेष रूप से छात्रों से मुलाकात की। एस.डी.एम. विवेक मोदी ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उचित योजना और सतत उद्यम से कोई भी कठिन परीक्षा उत्तीर्ण की जा सकती है।

Advertisements

विवेक मोदी ने छात्रों को करेंट अफेयर्स की तैयारी कैसे करें, के बारे में बताया समाचार पत्रों से जानकारी कैसे एकत्र करें, पुराने परीक्षा प्रश्न पत्रों और पीसीएस/यूपीएससी से कैसे तैयारी करें। मुख्य लिखित परीक्षा की तैयारी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अभ्यर्थियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इस अवसर पर जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण ब्यूरो की उपनिदेशक नीलम महे तथा रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी नरेश कुमार आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here