
छत्तीसगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरानीजनक मामला प्रकाश में आया है। जहां 13 साल के नाबालिग द्वारा 3 साल की मासूम बच्ची का बलात्कार किया गया। बच्ची को कालीबाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। इस दौरान माता-पिता को सोता छोड़ बच्ची अपने घर से निकलकर पड़ोस वाले घर मे खेलने गई। तभी 13 साल के नाबालिग लड़के ने मासूम के साथ बलात्कार किया।

जब मां-बाप की नींद खुली तो वे घर से बाहर निकले, तब उन्हें बच्ची रोती हुई मिली। बच्ची के कपड़े भी खराब थे। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी तरफ लोगों का आरोप है कि घटना के बाद थाना प्रभारी को लगातार फोन किए गए, लेकिन उनका फोन बंद आता रहा। वहीं पीड़ित बच्ची के परिजनों के बयान लेने के बाद भी अस्पताल में उन्हें परेशान किया जा रहा है।












