Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal उहल चौक पर बसों की अव्यवस्था, कोई बस इधर से तो कोई...

उहल चौक पर बसों की अव्यवस्था, कोई बस इधर से तो कोई उधर से निकल रही, यात्री परेशान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। टौणी देवी में बेशक उहल चौक से पहले तहसील भवन के नीचे से नया बाईपास निकल चुका हैं लेकिन इसका  खामियाजा अब यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। यात्रियों कमल चंदेल, बिहारी लाल, मनोज ,  कमलेश, कमला , सुरेंद्र, बनवारी लाल के मुताबिक पुराने उहल चौक होकर ही कक्कड़, आवाहदेवी और हमीरपुर के लिए सभी बसें गुजारनी चाहिए।

Advertisements

यात्रियों के मुताबिक हमीरपुर आवाहदेवी दिल्ली, जंगलबेरी शिमला, जंगलबेरी हरिद्वार, आवाहदेवी दिल्ली , सहित कुछ प्राइवेट बसें पुराने उहल चौक न आकर सीधे नए बाई पास से निकल रही हैं। इससे यात्री परेशान हैं। हालांकि शिमला जंगलबेरी और जंगलबेरी हरिद्वार बसें कुछ देर नए बाई पास पर रुक यात्रियों का इंतजार कर अपने गंतव्य को जा रही हैं लेकिन इन बसों को भी पुराने उहल चौक पर आकर मोड़ने की मांग यात्रियों द्वारा की गई है। यात्रियों को सबसे ज़्यादा दिक्कत इस बात की हो रही है कि अब बस किस साइड से आएगी और कहां रुकेगी, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।  वहीं नए बाईपास पर रैन शेल्टर जैसी कोई सुविधा मौजूद नहीं है, जिससे यात्रियों को घंटों सड़क किनारे खड़ा रहना पड़ता है। बारिश हो या धूप, लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बस कभी भी कहीं भी रुक जाती है।

पुराने उहल चौक संपर्क मार्ग की सुधारी जाए दशा

टौणी देवी के पुराने उहल चौक स्थित व्यापारियों का कहना है कि इस संपर्क मार्ग की दशा भी सुधारी जाए । सड़क को खुला कर टायरिंग की जाए और  सभी आने जाने वाली लोकल और लांग रूट की बसों को पुराने उहल चौक तक आने के आदेश सख्ती से दिए जाएं।

15 दिन में तैयार होगा नया रैन शेल्टरः इंजी. अंकित सिंह

इस बारे में हाइवे इंजीनियर अंकित सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए नया रैन शेल्टर टौणी देवी बाईपास पर 15 दिन में तैयार हो जाएगा। इससे यात्रियों को आ रही दिक्कत दूर हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here