
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। टौणी देवी के नजदीक ऐतिहासिक शिव मंदिर बारीं में 17 से 25 अप्रैल तक शिव पुराण कथा की गंगा बहेगी। कथा कथा का व्याख्यान पंडित अंकुश शर्मा पलासना वाले कर रहे हैं। वीरवार को एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन कर पंडित अंकुश शर्मा का अभिनंदन किया गया।

इस दौरान शोभा यात्रा में मुरली मनोहर तथा पावन ग्रंथ को सनातन पद्धति से शिव मंदिर बारीं में 7 दिनों के लिए पावन स्थान दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिव मंदिर महिला कमेटी बारीं मंदिर द्वारा किया जा रहा है। जिसमें शिव मंदिर कमेटी एवं समस्त ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।
वीरवार को कथा का शुभारंभ करने से पूर्व कई अनुष्ठान पूर्ण किए गए। पंडित अंकुश शर्मा ने कहा कि आज के भौतिक युग में हमारे सनातन ग्रंथ एवं पुराण हमारा मार्गदर्शन करने में सक्षम है। उन्होंने कहा की भागवत चरणों में बिताया वक्त कई पापों को दूर कर देता है।












