Wednesday, October 28, 2026
Home Politics पुलिस को जनता की रखवाली के लिए रहने दीजिएः चावला

पुलिस को जनता की रखवाली के लिए रहने दीजिएः चावला

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने कहा है कि पूरे पंजाब में लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों के सदस्य नेता किसी न किसी राजनीतिक विषय को लेकर या एक दूसरी पार्टी को नीचा दिखाने के लिए धरना प्रदर्शन करने पर लगे हैं और सारे राज्य की पुलिस केवल इन नेताओं के प्रदर्शनों को नियंत्रित करने में लगी है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल आलोचना तो करते हैं कि पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, पर जिस पुलिस को कानून की रक्षा करनी है, कानून के दुश्मनों को गिरफ्तार करना और दंड दिलवाना है, वह पुलिस तो या नेताओं की सुरक्षा में लगी है और अब धरने प्रदर्शनों को काबू करने में। जब दिन भर पुलिस कर्मी सड़कों पर रहेंगे और कहीं भी ऐसा विवाद न हो जाए जो किसी भी शहर के लिए, प्रांत के लिए हानिकारक है इसी की रखवाली करेंगे।

उन्होंने कहा कि मेरा पंजाब की सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से यह आग्रह है कि वे अपने मसले आपस में बैठ कर सुलझाएं और पुलिस को जनता की रखवाली करने के लिए रहने दें। चावला ने कहा कि वैसे भी मैं हैरान हूं कि क्यों सारी की सारी पार्टी एक नेता के उचित अनुचित वक्तव्य की पैरवी करने में लग जाती है। जैसे पंजाब में बाजवा का बयान, यूपी में समाजवादी पार्टी के सुमन का बयान और मुख्यमंत्री नीतिश के कई बार दिए गए असामाजिक वक्तव्य अपने नेता को समझाने या अनुचित वक्तव्य के लिए खेद प्रकट करने के साथ सभी उसी की वकालत करते हैं, जिसने अनुचित वक्तव्य दिया। यह देश और समाज के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here