Monday, October 26, 2026
Home Latest आज की महिला ने कोमल है कमजोर नहीं परिभाषा को सिद्ध कर...

आज की महिला ने कोमल है कमजोर नहीं परिभाषा को सिद्ध कर दिखाया है: ए.डी.सी. कलेर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में वार्ड नंबर 13 में जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पार्षद मीनू सेठी की अगुवाई में एक प्रभावशाली समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर ए.डी.सी. अनुपम कलेर तथा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या रिम्पी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुईं। इस मौके पर अतिथियों के अलावा प्रिं. ललिता अरोड़ा, ए.एस.आई. परमजीत कौर, सुनीता सैनी, सीता सैनी व आरती को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

Advertisements

वार्ड-13 में पार्षद मीनू सेठी की अगुवाई में महिला दिवस को समर्पित समारोह आयोजित

इस मौके पर ए.डी.सी. अनुपम कलेर ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं ने कोमल है कमजोर नहीं परिभाषा को सिद्ध कर दिखाया है तथा आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे के साथ कंधा मिलाकर देश व समाज की सेवा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्षद मीनू सेठी द्वारा राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा में भी सराहनीय योगदान डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि एक कामकाजी महिला अपने कर्तव्यों का निर्वाह उसी प्रकार करती है जैसे एक गृहिणी करती है तथा यह सब उसकी दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण ही संभव हो पा रहा है। इसलिए महिलाओं को घर की जिम्मेदारियों का निर्वाह करने के साथ-साथ अपनी रुची अनुसार क्षेत्र का चुनाव करके अपनी प्रतिभा का साबित करना चाहिए।

इस मौके पर भाजपा नेत्री रिम्पी ने महिला दिवस पर विश्व की समस्त महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए समय-समय की सरकारों ने अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किए हैं तथा भारतीय संविधान में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा को सुनिश्चित बनाया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पूरी तरह से जागरुक होने की जरुरत है, क्योंकि जो महिलाएं जागरुक नहीं उन्हें आज भी शोषण का शिकार होना पड़ रहा है। इसलिए जरुरी है कि महिलाएं खुद भी शिक्षित हों और अपने बच्चों खासकर बेटियों की शिक्षा की तरफ भी विशेष ध्यान दें।

अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं का किया सम्मान

इस मौके पर मेहमानों तथा समारोह में पहुंची अन्य महिलाओं का स्वागत व धन्यवाद करते हुए पार्षद मीनू सेठी ने वार्ड में महिलाओं के उत्थान एवं जागरुकता हेतु चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी।

इस दौरान मोहल्ले की बुजुर्ग महिलाओं का भी सम्मान किया गया। समारोह में पार्षद कविता परमार, सविता सूद, रीना, नीती तलवाड़ व पार्षद नरिंदर कौर के अलावा बिन्दू सूद, तृष्ला देवी, ऊषा भल्ला, सुषमा सेतिया, कुलविंदर कौर, रजनी सैनी, पलविंदर कौर, मंजू सैनी, सर्बजीत, चंचला देवी, स्वर्ण कौर, दविंदर सूरी व कला शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here