Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh अमेरिका में आतंकी हैप्पी पासिया हुआ गिरफ्तार, पंजाब को बदनाम करने वालों...

अमेरिका में आतंकी हैप्पी पासिया हुआ गिरफ्तार, पंजाब को बदनाम करने वालों को मिला मुंहतोड़ जवाब: नील गर्ग

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में एक दर्जन से ज्यादा ग्रेनेड हमले का मास्टरमाइंड और मोस्ट वांटेड आतंकवादी हैप्पी पासिया की अमेरिका में गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि इससे पंजाब को बदनाम करने और यहां की शांति भंग करने की कोशिश करने वाले लोगों को करारा जवाब मिला है। नील गर्ग ने कहा कि जिस आतंकवादी पासिया को पिछली सरकारें ढूंढ नहीं पाईं, उसकी आप सरकार ने न सिर्फ एक-एक गतिविधियों को ट्रैक किया, बल्कि उसे गिरफ़्तार करके दिखाया। यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए बहुत बड़ी सफलता है।

Advertisements

इससे राज्य की कानून-व्यवस्था और अमन-शांति भंग करने वाले शरारती तत्वों को कड़ा संदेश मिलेगा। नील गर्ग ने इस मामले पर कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा से सवाल करते हुए कहा कि क्या अब भी उन्हें लगता है कि पंजाब पुलिस में शाम 7 बजे सो जाती है? गर्ग ने कहा कि पंजाब की पुलिस 24×7 चौकस रहती हैं और आज यह साबित हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरफ आंख उठाने वालों का अंजाम सिर्फ़ जेल होता है। आप सरकार ने पिछले डेढ़ महीने में हजारों अपराधियों तस्करों पर कार्रवाई की और उसे पकड़कर जेल भेजा। उन्होंने कहा कि बाजवा जैसे नेता सिर्फ बयान देते हैं जबकि आप सरकार और पंजाब पुलिस जमीनी स्तर पर काम करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here