Wednesday, October 28, 2026
Home Latest विधायक बलकार सिंह ने करतारपुर हलके के स्कूलों में 79.92 लाख के...

विधायक बलकार सिंह ने करतारपुर हलके के स्कूलों में 79.92 लाख के विकास कार्य किए लोकार्पण

करतारपुर/जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की प्रमुख पहल ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत करतारपुर के विधायक बलकार सिंह ने आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूरपुर और सरकारी हाई स्कूल शेखे गांव में 79.92 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इन विकास कार्यों में नयी ईमारत, क्लास-रूम और चारदीवारी शामिल हैं। इस मौके पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूरपुर में आयोजित समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी प्रतिबद्धता के तहत सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए मील पत्थर स्थापित कर रही है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा प्रदान कर रही है तथा आधुनिक बुनियादी ढांचा प्रदान करके इन स्कूलों की नुहार बदल दी है, जिसके कारण स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाकर सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में विधानसभा क्षेत्र के अन्य स्कूलों में भी विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here