Sunday, October 25, 2026
Home Latest धर्म के नाम पर लोगों को मारने वाले आतंकियों को इस दुनिया...

धर्म के नाम पर लोगों को मारने वाले आतंकियों को इस दुनिया में रहने का अधिकार नहीं: चावला

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला बड़ी त्रासदी है। इस घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है, लेकिन सरकार को अब आर पार की लड़ाई लड़नी चाहिए। जिस प्रकार आतंकियों ने हमारे लोगों और विदेशी पर्यटकों को मौत की नींद सुलाया है उसी प्रकार इन आतंकियों को भी चुनचुन कर मारना चाहिए।

Advertisements

इन 27 मौतों ने देश को झकझोर दिया है। यह हमला कश्मीर पर नहीं, पूरे हिंदुस्तान पर हुआ है और हमारा देश इसका प्रतिशोध लेगा। प्रो. चावला ने कहा कि आतंकवादियों ने जिस प्रकार धर्म पूछकर लोगों को मारा यह अत्यंत ही पीड़ादायी है। धर्म के नाम पर लोगों को मारने वाले आतंकियों को इस दुनिया में रहने का अधिकार नहीं। सरकार ठोस कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here