
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के राज्य महासचिव स. हरचंद सिंह बरसट ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए भयानक हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह कायर्तापूर्ण आतंकवादी हमला बहुत ही शर्मनाक है। निहत्थे मासूमों लोगों पर हमला करके उन्हें निशाना बनाने की यह घटना मानवता पर हमला है।

उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति हमदर्दी व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत ही दुख की घड़ी है और इस दुख की घड़ी में पूरा देश एकजुट है और उनके साथ खड़ा है। उन्होंने आतंकवाद के हर रूप की कड़े शब्दों में निंदा की है। इससे पहले भी 2019 में पुलवामा हमला, 2016 में उरी हमला सहित इस क्षेत्र को दशकों से आतंकवादियों से चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।
स. बरसट ने कहा कि हम हर तरह के आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों को निशाना बनाना यह दर्शाता है कि आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में शांति नहीं चाहते और पर्यटकों के मन में डर पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मासूम लोगों को निशाना बनाने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने की अपील की, ताकि लोगों के मन से डर दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से राज्य में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं और सीमा क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है, जम्मू-कश्मीर में फंसे पंजाबियों को वापस लाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।












