Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur आई.एम.ए. ने साइकिल रैली निकालकर किया राष्ट्रीय मैडीकल कमीशन बिल का विरोध

आई.एम.ए. ने साइकिल रैली निकालकर किया राष्ट्रीय मैडीकल कमीशन बिल का विरोध

ima cycle rally

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय मैडीकल कमीशन बिल के इस स्वरूप का विरोध करने हेतु इंडियन मैडीकल एसोसिएशन होशियारपुर द्वारा रविवार 11 मार्च 2018 को साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। आई.एम.ए. पंजाब के पूर्व प्रधान डा. राजिंदर शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय मैडीकल कमीशन बिल लोकसभा के पिछले सत्र में पेश किया गया था और अब यह संसद की स्थायी समिति के पास है। यह बिल चुनी हुई मैडीकल कौंसिल को भंग करके सरकारी संस्था बन जाएगी।

Advertisements

इसमें प्रावधान है कि आयुष पद्धति वाले 6 महीने का कोर्स करके एलोपैथिक दवाएं लिख सकेंगे जोकि स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होगा इस बिल के अनुसार प्राइवेट मैडीकल कालेज 60 प्रतिशत सीटों पर अपनी मनमानी फीस ले सकेंगे, जिससे पढ़ाई और अंतत: ईलाज महंगा होगा। आम लोगों को जागरूक करने के लिए पूरे भारत में यह यात्रा निकाली गई है। होशियारपुर में यह यात्रा डा. राजेन्द्र शर्मा, पूर्व प्रधान आई.एम.ए. पंजाब व डा केशव सूद स्थानीय प्रधान आई.एम.ए. के नेतृत्व में ग्रीन व्यू पार्क से चल कर सैशन चौक, रेलवे रोड, घंटाघर से होती हुई कमालपुर चौक से बस स्टैंड पर स्थित पोलियो बूथ पर रुकी, जहां डाक्टरों द्वारा इस राष्ट्रीय अभियान में सहयोग दिया गया। इसके पश्चात यात्रा ऊधम सिंह पार्क में पहुंच कर संपन्न हुई।

यहां आयोजित रैली को संबोधित करते हुए डा. कुलदीप सिंह पूर्व प्रधान आई.एम.ए. पंजाब ने लोगों को इस बिल से होने वाले कुप्रभाव बताए। उन्होंने इस संघर्ष में लोगों से साथ जुडऩे की अपील की। इस अवसर पर विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा को राष्ट्रीय मैडीकल कमीशन बिल के विरोध स्वरुप एक ज्ञापन दिया गया। इस रोष यात्रा में डा. राजेन्द्र शर्मा, डा. केशव सूद, डा. कुलदीप सिंह, डा. तरु कपूर सचिव आई.एम.ए. होशियारपुर के अलावा डा .अश्विनी जुनेजा, डा. अक्षय जुनेजा, डा. पवन कालिया, डा. सरिता गुलाटी, डा. नरेश गुलाटी, डा. नरेश सूद, डा. संदीप सिंह, डा. उत्तर कुमार, डा. अरविन्द कुमार, डा. अमन कपूर, डा. राजेश मेहता व डा. बलजीत सिंह, डा. वैशाली सहित बहुत से डाक्टरों ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here