Friday, October 23, 2026
Home Latest विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के मुकद्दमें में भगोड़े मीटर रीडर को किया...

विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के मुकद्दमें में भगोड़े मीटर रीडर को किया गिरफ्तार

पटियाला (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई मुहिम के दौरान बुधवार को पटियाला जिले के गांव खेरी मन्नियां के निवासी, पावरकॉम के मीटर रीडर प्रितपाल सिंह को गिरफ्तार किया है जो कि रिश्वतखोरी के एक मामले में भगोड़ा था। यह खुलासा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम के खिलाफ 19.9.2024 को ब्यूरो के पटियाला रेंज के थाने में एफआईआर नंबर 42 के तहत भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि पटियाला शहर के एक शिकायतकर्ता ने पीएसपीसीएल कार्यालय, पटियाला में तैनात उक्त मुलजिम प्रितपाल सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई थी।

Advertisements

शिकायत के अनुसार उपरोक्त मीटर रीडर ने शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत के रूप में मांगे थे, जिसने अपने घर में एक निजी बिजली मीटर लगवाया हुआ था, लेकिन सौदा 25,000 रुपये में हुआ था। प्रवक्ता ने बताया कि यह बिजली मुलाजिम आठ महीनों से अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था और उसकी जमानत अर्जी 04.12.2024 को हाई कोर्ट द्वारा रद्द कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने लगातार उसके ठिकानों पर छापेमारी की है जिससे उसकी गिरफ्तारी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here