Saturday, October 24, 2026
Home Latest महज़ 2 दिन के बाद ही भारत से पाकिस्तान ने लगाई शांति...

महज़ 2 दिन के बाद ही भारत से पाकिस्तान ने लगाई शांति की गुहार

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत से युद्ध के बाद पाकिस्तान ने महज़ 2 दिन के बाद ही भारत से शांति की गुहार लगाई है। मिली जानकारी मुताबक उसने खुद फोन करके भारत से शांति की गुहार लगाई है। सुत्रों की मानें तो पाकिस्तान भारतीय पक्ष के साथ मीटिंग चाहता है। पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे दुस्साहस का भारतीय सेना बाखूफी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारत ने पाकिस्तान को 2 दिनों में इतना घायल किया कि अब वह शांति चाहता है। पाकिस्तान ने भारत से सीधे बातचीत की इच्छा जताई है और नई दिल्ली के साथ संपर्क स्थापित किया है।

Advertisements

सूत्रों की मानें तो आज यानी शनिवार को पाकिस्तान ने भारत में फोन घुमाया। दोनों देशों के डीजीएमओ यानी डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस के बीच फोन पर बातचीत हुई। यह पहली बार है जब जंग शुरू होने के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच आधिकारिक तौर पर सैन्य वार्ता हुई है। खुद पाक के डीजीएमओ ने फोन कर शांति की पहल की है। अब देखना यह होगा कि पाकिस्तान की इस पहल के बाद भारतीय सरकार क्या कदम उठाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here