Sunday, October 25, 2026
Home Latest आबकारी विभाग द्वारा की गई छापेमारी

आबकारी विभाग द्वारा की गई छापेमारी

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार के निर्देश पर आबकारी विभाग ने आज सुबह कई गांवों में छापेमारी की, जिस दौरान 33 प्लास्टिक तिरपालों (लगभग 500 लीटर प्रत्येक) में लगभग 16,500 लीटर लाहन, 1 ट्यूब अवैध शराब (लगभग 120 बोतलें), 8 खाली ड्रम और 1 एल्युमीनियम की बाल्टी बरामद की गई। सहायक कमिश्नर (आबकारी) जालंधर पश्चिम नवजीत सिंह ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत यह छापेमारी की गई है, ताकि नकली शराब से संबंधित अप्रिय घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। डिप्टी कमिश्नर (आबकारी), जालंधर जोन, जालंधर एस.के. गर्ग के निर्देशानुसार सहायक कमिश्नर नवजीत सिंह के नेतृत्व में आबकारी पुलिस ने आबकारी अधिकारी सुनील गुप्ता व जसप्रीत सिंह, आबकारी निरीक्षक साहिल रंगा, सरवन सिंह के साथ सतलुज दरिया के किनारे बसे नजदीकी गांवों भोड़े, संघोवाल व बुर्ज धगाड़ा में तलाशी अभियान चलाया।

Advertisements

सहायक कमिश्नर ने बताया कि करीब 20 किलोमीटर के दायरे में तलाशी अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि सुबह 6 बजे से 10:30 बजे तक चले तलाशी अभियान के दौरान 33 प्लास्टिक तिरपालों (लगभग 500 लीटर प्रत्येक) में लगभग 16,500 लीटर लाहन, 1 ट्यूब अवैध शराब (लगभग 120 बोतलें), 8 खाली ड्रम और 1 एल्युमीनियम बाल्टी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि बरामद सामान को लावारिस होने पर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here