Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh सुखबीर बादल के बयान पर ‘आप’ का पलटवार, कहा-फैसले से लुधियाना के...

सुखबीर बादल के बयान पर ‘आप’ का पलटवार, कहा-फैसले से लुधियाना के लोग खुश, दिक्कत सिर्फ भू-माफिया को है

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना में अर्बन एस्टेट विकसित करने के आप सरकार के फैसले को लेकर अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर के बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) ने तीखा पलटवार किया है। आप पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि इस फैसले से लुधियाना के आम लोग काफी खुश हैं क्योंकि उन्हें सस्ता आवास मुहैया हो सकेगा। वहीं घोषणा के बाद वहां के किसान भी खुश हैं कि शहरीकरण होने से उनकी जमीनों के दाम काफी बढ़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस फैसले से दिक्कत सिर्फ भू-माफिया, फर्जी बिल्डर और भ्रष्ट नेताओं को हो रही है क्योंकि आप सरकार हिस्सा लेने के लिए कोई फैसले नहीं देती है और न ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली कोई पॉलिसी बनाती है।

Advertisements

इसलिए ऐसे लोग जो जमीन के नाम पर घपले घोटाले करते थे उन्हें परेशानी हो रही है। इस बार उनका कुछ नहीं बनने वाला। नील गर्ग ने सुखबीर बादल से सवाल करते हुए कहा कि जब आम लोगों और किसानों को कोई दिक्कत नहीं है तो आपको क्यों दिक्कत हो रही है? उन्होंने बादल से अपील की कि यह पंजाब के विकास और लुधियाना के लाखों लोगों की आवासीय सुविधा का मामला है, इसलिए को बाधा उत्पन्न न करें। उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीति से उपर उठकर सरकार के फैसले का समर्थन करना चाहिए ताकि लुधियाना के लोगों को लगातार बढ़ रही आबादी के कारण उत्पन्न होने वाली आवास एवं अन्य परेशानियों से मुक्ति मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here