Sunday, October 25, 2026
Home Latest 10 साल के नन्हें योद्धा श्रवण ने ऑपरेशन सिंदूर में निभाई अहम...

10 साल के नन्हें योद्धा श्रवण ने ऑपरेशन सिंदूर में निभाई अहम भूमिका, सेना ने किया सम्मानित

फिरोजपुर (द स्टैलर न्यूज़)। फिरोजपुर के गांव तारा वाली में रहने वाला 10 साल के बच्चा श्रवण सिंह, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश का सबसे छोटा योद्धा बन गया है। आपकों बता दें कि भारत-पाकिस्तान में बढ़ रहे तनाव के बीच इस नन्हें योद्धा ने बिना हथियार, बिना वर्दी से सैनिकों का दिल जीत लिया। सैनिकों को पानी, दूध, लस्सी और बर्फ पहुंचाने वाले श्रवण को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का सबसे युवा नागरिक योद्धा का सम्मान दिया है।

Advertisements

श्रवण एक स्थानीय किसान सोना सिंह के बेटे हैं। उसने बताया कि उसे जवानों के पास जाने में डर नहीं महसूस नहीं होता था। उसने कहा कि उसे उनके लिए पानी, लस्सी और बर्फ ले जाना अच्छा लगता था। सैनिक उसे बहुत प्यार करते थे। उसने बताया कि वह बड़ा होकर फौजी बनना चाहता है और और देश की सेवा करना चाहता है। समारोह में उन्हें एक स्मृति चिन्ह, विशेष भोजन और उनकी पसंदीदा आइसक्रीम दी गई, जिससे वह बेहद खुश हुए।

श्रवण के पिता सोना सिंह ने गर्व के साथ बताया कि जब सेना उनके खेतों पर डेरा डाले थी, तब से श्रवण पहले दिन से ही जवानों की मदद के लिए दौड़ पड़ता था। उन्होंनें बताया कि वह रोज उनके लिए कुछ न कुछ ले जाता था। हमें उसका यह जज्बा देखकर खुशी होती थी। उसका फौज के प्रति लगाव और देशभक्ति हमें गर्वान्वित करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here