
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के आरव कुमार ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। सेंट जोसफ स्कूल के छठी कक्षा के इस छात्र ने अब उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट एवं जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अपना स्थान सुनिश्चित कर होशियारपुर जिले का नाम रोशन किया है। यह खिलाड़ी -65 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब का नेतृत्व करेगा।

कोच अभिषेक ठाकुर ने खिलाड़ी को इस जीत पर बधाई दी और उसे और अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के लिए प्रेरित किया। जिला ताइक्वांडो होशियारपुर खेल संघ के अध्यक्ष डॉ. संदीप सुलेरिया और राज्य संघ ने इस छात्र को शुभकामनाएं दीं और उसे राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड रवाना किया।











