Monday, October 26, 2026
Home Crime फगवाड़ा में चल रहा था गौमांस का गौरखधंधा, 16 के खिलाफ मामला...

फगवाड़ा में चल रहा था गौमांस का गौरखधंधा, 16 के खिलाफ मामला दर्ज, लोगों में रोष

फगवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। फगवाड़ा के निकट गांव चाचोकी में पुलिस ने एक ढाबे से 6.5 क्विंटल गौमांस बरामद करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि संयुक्त गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह निवासी जलालपुर निकट पटियाला की शिकायत पर ढाबे के पीछे कोल्ड स्टोर से 6.5 क्विंटल गौमांस जब्त किया और ज्योति ढाबा के मालिक तासीम, भूरा (हापुड़) सहित 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

Advertisements

आरोपियों में विजय और बब्बू (दोनों बसंत नगर फगवाड़ा), अरमान निवासी मायामार और विलास राणा निवासी सहारनपुर के अलावा 9 अन्य अज्ञात शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव तूरा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया,“ होशियारपुर रोड ‘हड्डा रोड़ी’ पर गायों को काटा जा रहा था और उन्हें इस कोल्ड स्टोर में पैक किया जा रहा था।”

फगवाड़ा की पुलिस अधीक्षक रूपिंदर कौर भट्टी ने कहा कि पुलिस ने सभी आरोपियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ इस घटना के बाद लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस घटना की विभिन्न संगठनों व लोगों द्वारा घोर निंदा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here