Sunday, October 25, 2026
Home Latest कार और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, 4 की मौत

कार और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, 4 की मौत

बठिंडा (द स्टैलर न्यूज़)। बठिंडा के नजदीक बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुच्चो के निकट टोल प्लाजा के पास एक कार और ट्रक के बीच आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

Advertisements

प्राप्त जानकारी मुताबक इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में बठिंडा जिले के मंडी कलां गांव के तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here