
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत को अपाचे फाइटर हेलीकॉप्टर्स का पहला बैच मिल गया है। भारतीय सेना के लिए अमेरिका से आए AH-64E फाइटर हेलीकॉप्टर्स के पहले बैच के बारे में सेना के सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई। अमेरिका से आए ये अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होने वाले हैं। इन्हें जोधपुर में तैनात किया जाएगा। इससे भारतीय सेना को ओर मजबूती मिलेगी।

भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारतीय सेना में शामिल हुए अपाचे। यह सेना के लिए ऐतिहासिक पल है। अपाचे हेलीकॉप्टर का पहला बैच भारत पहुंच चुका है। इससे भारतीय सेना की ऑपरेशनल क्षमताओं में इजाफा होगा।”












