Saturday, October 31, 2026
Home Latest अवैध माइनिंग बर्दाश्त नहीं: बरिंदर गोयल

अवैध माइनिंग बर्दाश्त नहीं: बरिंदर गोयल

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान, भूमि एवं जल संरक्षण तथा जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार गैर कानूनी माइनिंग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी, इसलिए अधिकारियों को अवैध खनन को रोकने के लिए खनन स्थलों पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। यहां कैनाल रेस्ट हाउस में माइनिंग एवं ड्रेनेज विभाग के जालंधर सर्कल के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आदेशों के अनुसार अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो तुरंत कार्रवाई करे तथा एफ.आई.आर. दर्ज करवाई जाए। अवैध खनन से सख्ती से निपटने पर जोर देते हुए, गोयल ने अधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के तहत खदानों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि रात में लगातार चेकिंग की जाए ताकि रात के अंधेरे में अवैध खनन की किसी घटना को अंजाम न दिया जा सके। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में माइनिंग सर्कल जालंधर के एस.ई.अमरिन्दर सिंह पंढेर एक्सियन जालंधर और कपूरथला सरताज सिंह रंधावा, एक्सियन लुधियाना रजत ग्रोवर, एक्सियन नवां शहर संचित, एस.डी.ओ सुखपाल सिंह, मनहोर लाल, सतविंदर सिंह कंग और प्रिंस सिंह और अन्य उपमंडल अधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here