Tuesday, October 13, 2026
Home Jammu & Kashmir किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी, गोलीबारी के बाद तीन...

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी, गोलीबारी के बाद तीन आतंकियों को घेरा

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने गोलीबारी के बाद तीन से चार आतंकियों को घेर लिया है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली कि चटरू के सिंहपोरा इलाके में आतंकी छिपे हैं।

Advertisements

सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से गोलीबारी हुई है। आतंकी जैश मोहम्मद के बताए जा रहे हैं। फिलहाल इलाके में आतंकियों की तलाशी अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here