Sunday, October 25, 2026
Home Crime घर के अंदर से मिला 80 वर्षीय बुजुर्ग का गला-सड़ा शव

घर के अंदर से मिला 80 वर्षीय बुजुर्ग का गला-सड़ा शव

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। घर के बाहर ताला लगा हुआ था लेकिन अंदर से बदबू आना शुरू हो  गई।  जब खोल कर देखा तो अंदर गला सड़ा शव मिला।  बड़सर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सकरोह में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव घर के अंदर सड़ी-गली अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 80 वर्षीय मौजी राम पुत्र स्वर्गीय संत राम निवासी गांव सकरोह, तहसील ढटवाल, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। यह घटना  तब सामने आई जब ग्रामीणों को घर से बदबू आने लगी। जानकारी के अनुसार मृतक मौजी राम कई वर्षों से अकेले ही अपने घर में रह रहा था। घर गांव के सुदूर कोने में स्थित है, जहां आमतौर पर लोगों की आवाजाही कम रहती है। बीते कुछ दिनों से घर के बाहर ताले लगे थे, जिससे किसी को भीतर की स्थिति का अंदाजा नहीं था।

Advertisements

रविवार को गांव के एक व्यक्ति को जब बदबू आई तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ताले तोड़कर घर का दरवाजा खोला। अंदर बुजुर्ग का शव सड़ी-गली हालत में फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और फॉरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया गया है। बताया गया है कि मृतक के दो बेटे हैं। बड़े बेटे की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है जबकि छोटा बेटा गांव में ही रहता था, लेकिन वह भी फिलहाल लापता बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को लेकर गांव में भय और शोक का माहौल बना हुआ है।

इस बारी डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि  सकरोह मे घर के अंदर एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है! शव को कब्जे मे लेकर धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here