
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। हमीरपुर बस स्टैंड के साथ किराए का कमरा लेकर फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले एक कश्मीरी व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। कमरे में मिले शव की शिनाख्त हो गई है।

मृतल बशीर अहमद पुत्र मोहम्मद मकबूल कुपबाडा, जम्मू व कश्मीर आयु 45 साल किराए के कमरे में अकेला रहता था। मौका पर पुलिस स्टेशन सदर की टीम पहुंच आगामी कार्रवाई कर रही है।












