Tuesday, October 27, 2026
Home Crime भाजपा नेत्री ने अपनी ही नाबालिग बेटी को किया दरिंदों के हवाले

भाजपा नेत्री ने अपनी ही नाबालिग बेटी को किया दरिंदों के हवाले

उत्तराखंड (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तराखंड से शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। यहां मां ने ही अपनी बेटी को दरिंदों के हवाले कर दिया। यह महिला भाजपा की पदाधिकारी है। फिलहाल भाजपा ने महिला को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्राप्त जानकारी मुताबक मां ने अपने ही प्रेमी और दोस्तों को साथ अपनी नाबालिग बेटी का सामूहिक बलात्कार करवाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि महिला भाजपा में किसी पदाधिकारी पद पर रह चुकी है। महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। महिला अपने पति से अलग प्रेमी और बेटी के साथ रहती थी। जबकि बेटा पिता के साथ रहता है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग ने बताया कि उसकी मां और मां का प्रेमी उसे घुमाने के बहाने कार में लेकर गए।

Advertisements

बेटी के पिता ने बताया कि पत्नी अपने प्रेमी सुमित पटवाल व उसके दोस्त शुभम के साथ भेल स्टेडियम की तरफ गई। जहां शराब पीकर दोनों ने उसकी पत्नी की सहमति पर नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि आगरा, वृंदावन व हरिद्वार के होटल में भी उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किसी को कुछ बताने पर बेटी व पिता की हत्या करने की धमकी दी गई।

पुलिस मुताबक महिला नेत्री पति से कुछ महीनों पहले झगड़ा करने के बाद बेटी को अपने साथ ले गई थी। बेटे को पति के पास ही छोड़ दिया था। बेटी को साथ ले जाने की मंशा से पति भी बेखबर था। बीच-बीच में बेटी मां के पास पिता से मिलने के लिए आ जाती थी। काफी समय से वह बेटी को आने नहीं दे रही थी। कई दिन पहले किसी तरह बच्ची पिता के पास आ गई। तब बच्ची की स्थिति देखकर पिता ने उससे पूछा तो उसने इस घटना के बारे में बताया। SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए। एसएसपी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि हुई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here