
राजस्थान (द स्टैलर न्यूज़)। राजस्थान से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चूहड़पुर गांव में समसूदीन अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल हुआ था और उसने हरियाणा से करीब 14 लाख 50 हजार रुपए की नोटों की माला किराए पर मंगवाई थी।

जब शादी के बाद माला को लेकर वापस जा रहा था और रास्ते में एर क्रेटा गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और हथियार की नोक पर उससे नोटों की माला लूट ली। घटना की सूचना पुलिस के दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।












